Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी गुरुवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इस फैसले से भाजपा ने सभी को चौंका दिया। 2014 में महाराष्ट्र के बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने से लेकर 2019 में उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी तक बनाने में फडणवीस की बड़ी भूमिका रही है। 

आइए जानते हैं देवेंद्र फडणवीस के बारे में... 
कौन हैं देवेंद्र फडणवीस?
देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और राज्य विधान परिषद के भी सदस्य रहे। अपने विद्यार्थी जीवन से ही वह आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। बचपन से ही वो अपने फैसलों को लेकर आत्मविश्वासी थे। 

एक बार जब देश में आपातकाल लगा तो देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस को उस दौरान जेल भेज दिया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले से नाराज होकर देवेंद्र फडणवीस ने लोकल इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया था। आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्यालय में दाखिला ले लिया।

देवेंद्र फडणवीस ने कानून की पढ़ाई में स्नातक किया और उसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की।
देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ।
उनके पिता का नाम गंगाधर राव फडणवीस और मां सरिता फडणवीस।
1986-87 में उन्होंने लॉ कॉलेज, नागपुर से पांच वर्षीय कानून की डिग्री हासिल की।
इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन बिजनेस मैनेजमेंट और मेथड्स एंड टेक्निक्स ऑफ प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया।
2006 में देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की। अमृता रानाडे नागपुर में एक्सिस बैंक की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं।
देवेंद्र और अमृता की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।

अब तक कैसा रहा है राजनीतिक जीवन?
देवेंद्र फडणवीस ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में कदम रखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दामन थाम लिया था। देवेंद्र फडणवीस ने त्रिकोनी पार्क में आरएसएस शाखा से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की।
राजनीति में आने से पहले देवेंद्र फडणवीस एक्सिस बैंक में शाखा प्रबंधक थे।
देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं। 
उनकी किताब  'How to understand and Read the Budget' काफी चर्चित रही।
1989 में फडणवीस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में बतौर वार्ड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
1992 में 21 साल की उम्र में नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के सबसे युवा मेयर बने। 
1994 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राज्य उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। 
1997 में देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के मेयर बने। वह दूसरी बार लगातार मेयर बनने वाले पहले व्यक्ति थे।
1999 में देवेंद्र फडणवीस पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
2001 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राष्ट्र उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
2014 के आम चुनावों के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी का नेतृत्व किया। 
वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। ये महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री थे और शरद पवार के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।