Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। तकरीबन एक महीने के लंबे इंतजार के बाद एकनाथ शिंदे सरकार के नए मंत्रिमंडल पर सहमति बन गई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस नए मंत्रिमंडल में भाजपा और शिंदे गुट में 65-35 प्रतिशत का फॉर्मूला तय हुआ है। निर्दलीयों को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 24 से 25, शिंदे गुट से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार मंत्रिमंडल का ऐलान कर सकती है।

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एकनाथ शिंदे ने एक जुलाई को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नाटकीय रूप से भाजपा के नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का पद संभाला था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि शिंदे जल्द ही अपनी कैबिनेट विस्तार का ऐलान करेंगे। तमाम जद्दोजहद और भाजपा हाईकमान से मुलाकात करके आखिरकार सरकार बनाने के 29 दिनों के बाद शुक्रवार को ऐसी खबर सामने आई है कि एकनाथ शिंदे जल्द ही अपनी कैबिनेट विस्तार का ऐलान करेंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि शिंदे और भाजपा के बीच कैबिनेट विस्तार पर सहमति बन गई है।

65-35 का फॉर्मूला
सूत्रों से जानकारी मिली है कि एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच 65-35 का फॉर्मूला बना है। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 24 से 25, शिंदे गुट से 14 से 15 विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा निर्दलीयों को भी शांत करने के लिए मंत्रिपरिषद में जगद दी जा सकती है।
 
शिंदे के साथ आए थे 9 मंत्री
बता दें कि जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे सरकार में बगावत की तो उनके साथ ठाकरे सरकार के 9 मंत्री भी बागी हो गए थे। शिंदे के साथ 40 शिवसेना विधायकों में 9 ऐसे हैं जो उद्धव सरकार में मंत्री थे। माना जा रहा है कि शिंदे की सरकार में इन विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है।