Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मौसम विभाग ने अति बारिश के साथ गाज गिरने की दी चेतावनी

रायपुर/दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर करवट ली है। रविवार शाम को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिले में बारिश हुई। मौसम विभाग ने दुर्ग और बीजापुर जिले में रेड अलर्ट तथा बस्तर क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहीं-कहीं अति बारिश के साथ गाज गिरने की चेतावनी दी है। 

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले और राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, एवं मध्यप्रदेश के रायसेन और सिवनी में मानसून द्रोणिका का निम्न दाब का केंद्र बना हुआ है। यह दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक स्थित है। इससे छत्तीसगढ़ के दुर्ग व बीजापुर जिले में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अति बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय ओड़िशा और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की व मध्य वर्षा होने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर दुर्ग व बीजापुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल 8 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ छीटे पड़ेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले के एक दो स्थानों पर अति बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।