Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जुटेंगे 1 लाख लोग, सीएम बघेल होंगे शामिल

रायपुर। देशभर के साथ प्रदेश में 28 अक्टूबर से छठ महापर्व मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस त्योहार काे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। छठ महापर्व नहाय खाय की परंपरा के साथ शुरू होगा। रायपुर के महादेव घाट के खारुन नदी तट पर इस बार 1 लाख लोगांे के जुटने के आसार हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम और छठ महापर्व आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है। कोरोना काल के बाद, इस वर्ष महादेव घाट पर छठ पूजा भव्यता के साथ की जाएगी। इसके लिए महादेव घाट तटांे की सफाई शुरू कर दी गई है। क्योंकि इन्हीं किनारों पर बैठकर कई परिवार पूजा करेंगे।

नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर को होगा और सुबह का अर्घ्य 31 अक्टूबर को होगा। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर के विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, बृजमोहन अग्रवाल, मेयर ऐजाज़ ढेबर समेत कई जनप्रतिनिधी कार्यक्रम में शामिल होंगे। समिति के द्वारा 30 अक्टूबर को खारुन नदी के महादेव घाट पर भव्य संध्या आरती आयोजित की जाएगी । विशाल भंडारे का आयोजन 31 अक्टूबर की सुबह होगा।

कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
महादेव घाट पर समिति के द्वारा 30 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। छत्तीसगढ़ के स्थानीय एवं भोजपुरी कलाकार यहां परफॉर्म करेंगे। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी, भोजपुरी कलाकार एवं सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर, भोजपुरी कलाकार प्रियंका पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकार कार्यक्रम देंगे।