Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सूची में 50% से ज्यादा महिलाएं, 9 पूर्व मेयर को भी टिकट दिया

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा ने 232 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इनमें 126 महिलाएं हैं। कुल 250 सीटों में से बाकी बचे 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाद में किया जाएगा। जिन 232 उम्मीदवारों के नाम आए हैं, उनमें 9 पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षद, 3 डॉक्टर, 4 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके कैंडिडेट के साथ-साथ दो प्रदेश पदाधिकारियों को भी मौका दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपने 250 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर से भाजपा को जीत दिलाकर इतिहास रचने जा रही है। प्रत्याशियों की सूची में सभी जाति-समुदाय और जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।

भाजपा चौथी बार चुनाव जीतेगी: हर्ष मल्होत्रा
पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता हमें पिछले 15 सालों से आर्शीवाद दे रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा चौथी बार बड़े बहुमत से चुनाव जीतेगी और लोगों की सेवा करेगी। हर्ष ने बताया कि उम्मीदवारों में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 1 सिन्धी, 2 उत्तराखंडवासी के साथ ही 7 सिख, 3 मुस्लिम और 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है। इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को भी सूची में स्थान दिया है।