Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पिकनिक मनाकर लौट रहा था परिवार
0 मृतकों में महिला और बच्ची भी शामिल

जशपुर। जशपुर जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए पिकनिक पर गए 10 लोगों से भरी बेकाबू कार घाटी में उतरकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक महिला और बच्ची शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था। सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की। इसके बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि ईको कार में 10 लोग सवार थे। ये लोग गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे। उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गई घाटी में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में पित्रा-पुत्र शामिल हैं।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दूसरे वाहन की मदद से घायलों को कुनकुरी अस्पताल रिफर किया गया। वहां पर डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में पिता-पुत्र, एक बच्ची व महिला शामिल है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची रिफर किया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। आज ही शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिलहाल मरने वाले लोगों के नाम सामने नहीं आ सके हैं।

 

tranding