Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस महासचिव कहा- नेताओं से आप भी पूछिए उनकी नीयत 
बिलासपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की। उन्होंने यहां खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है।

उन्होंने कहा कि अगर परिवार में दो बेटे हैं और पिताजी दोनों को कुछ पैसे दे देते हैं काम के लिए। जिसकी अच्छी नीयत है वो अच्छा काम करेगा और जिसकी नीयत खराब होती है वो पैसे डुबा देगा। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह आप नेताओं से उनकी नीयत पूछिए।

दादी और पिता की शहादत के बाद भी हमारी देशभक्ति कम नहीं
बिलासपुर में इंदिरा गांधी हत्याकांड को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दादी को गोलियों से भून दिया गया, 7 साल बाद पिता का छलनी शरीर घर आया, फिर भी हमारी देशभक्ति कम नहीं हुई। मैं इसलिए ये बात कर रही हूं, जब हम अपनी बीती पीढ़ी की बात करते हैं, तो हमारे विरोधी परिवारवाद की बात उठाते हैं, लेकिन ये परिवारवाद नहीं देशभक्ति है।

भूपेश सरकार ने केंद्र की खराब नीतियों से आपको बचाया
प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र की खराब नीतियों से आपको बचाया। यहां की सरकार ने आपको राहत दी, अगर ऐसा न होता तो आप मुश्किलों से घिरे होते। जब आप वोट देने जाएं, तो ये जरूर सोचें कि देशभक्ति उनके मन में है कि नहीं जो घोषणाएं करते हैं, उसे पूरा करते हैं या नहीं।

खैरागढ़ में आम सभा को किया संबोधित
इससे पहले खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 ​यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।