Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान के अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है, क्योंकि अब जो बूथ के अंदर रह गए हैं उनका अंतिम आंकड़ा बाद में आएगा। वहीं कई जिले में मतदान के बीच नक्सलियों ने जमकर आतंक मचाया। कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में नक्सली वारदातें और मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं।

सुकमा में दो अलग-अलग आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं। अभी मीनपा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, 3 जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा कांकेर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक किसान घायल हुआ है। बीजापुर में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।

सबसे ज्यादा मोहला-मानपुर में 73%, सबसे कम वोटिंग बीजापुर में 30%
पहले चरण की 20 सीटों में हुए मतदान में मोहला-मानपुर में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर में 30% दर्ज किया गया है।

20 सीटों में से 19 सीटें अभी कांग्रेस के कब्जे में
जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें वर्तमान में कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में भाजपा विधायक की मौत के बाद हुए उपचुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट भी जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उपचुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।

वर्तमान व पूर्व सीएम का दावा
डॉ. रमन कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे हो गएः बघेल
सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में डॉ. रमन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे हो गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन प्रचार मंत्री बन गए हैं। छत्तीसगढ़ में जब-जब चुनाव होता है तब तब खाली प्रचार के लिए उनका आना होता है।

पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रहीः डॉ. रमन
डॉ. रमन सिंह ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अकबर कुछ भी कहें, जनता का मूड दूसरा दिख रहा है। रमन सिंह सीएम बनेंगे या नहीं बनेंगे, ये पार्टी और विधायक दल के नेता तय करेंगे।

233 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद
पहले चरण की 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।  

विधानसभा सीट वोट % (सुबह 9 बजे) 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
खुज्जी 7 25 46.67 67.07 72.01
डोंगरगढ़ 9 21.5 41.10 61.20 77.40
डोंगरगांव 12.4 18.06 39 62.80 76.80
राजनांदगांव 5 14 38 62 74
अंतागढ़ 17.44 28.84 55.65 62.67 70.72
कांकेर 15.09 34.65 61.80 68 76.13
भानुप्रतापपुर 16.9 36.1 61.83 68.50 79.10
कवर्धा 13 23.25 41.67 64.48 72.89
पंडरिया 12 21 39.44 60.40 71.06
केशकाल 12.84 27.63 52.66 60.11 74.49
कोंडागांव 14 32.5 54.04 69.03 76.29
खैरागढ़ 6 23.21 44.27 64.48 76.31
नारायणपुर 11 21.6 46 53.55 63.88
चित्रकोट 2.5 11.3 34.16 56.90 70.36
जगदलपुर 6.41 18.36 45.81 60.75 75
बस्तर 5.55 19.97 44.14 65.20 71.39
बीजापुर 4.5 9.11 20.09 30 40.98
मोहला-मानपुर 9 27 56 73 76
कोंटा 4.21 12.39 30.27 50.12 50.12
दंतेवाड़ा 10.18 16.2 41.21 51.90 62.55
नोट: निर्वाचन आयोग की ओर से शाम 5 बजे तक मिले आंकड़े

सुकमा में व्हीलचेयर पर मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंची महिला की मदद करता स्काउट का कैटेड।

tranding
tranding
tranding