Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 गृह ग्राम जशपुर जिले के बगिया गांव में पुलिस के 30 सशस्त्र जवान तैनात

जशपुर। 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होने के साथ ही जशपुर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। विष्णुदेव साय जशपुर जिले के बगिया गांव के रहने वाले हैं। नाम की घोषणा होने के साथ ही कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और एसपी डी रविशंकर बगिया गांव रवाना हो गए और वहां सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

विष्णुदेव साय के परिवार के सभी लोग पिछले 4 दिनों से प्रदेश की राजधानी रायपुर में हैं। घर पर मुख्यमंत्री की मां जसमनी देवी हैं, जिन्होंने बगिया गांव में पहुंचे कलेक्टर और एसपी का स्वागत-सत्कार किया। पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री के बगिया स्थित आवास में सुरक्षा के लिए 01 प्लाटून लगाया गया है। जिसमें 30 पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।

विष्णुदेव साय की मां ने जताई खुशी
विष्णु देव साय ने विधायक दल की बैठक के लिए रायपुर जाते वक्त अपनी मां का आशीर्वाद लिया। मां ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। बेटे के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री पद के लिए होते ही विष्णुदेव साय की मां ने खुशी जताई।

विष्णुदेव साय ने विधायक दल की बैठक के लिए रायपुर जाते वक्त अपनी मां का आशीर्वाद लिया।