Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी देगा

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी देने वाले सैटेलाइट इनसैट-3डीएस को लॉन्च किया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शाम 5.35 बजे लॉन्च किया गया। सैटेलाइट की लॉन्चिंग जीएसएलवी एमके टू रॉकेट से हुई। ये 19 मिनट 13 सेकंड में जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) यानी पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में पहुंचा।

1 जनवरी 2024 को पीएसएलवी-सी58/एक्सपोसैट मिशन की लॉन्चिंग के बाद 2024 में इसरो का यह दूसरा मिशन है। यह इनसैट-3डी सीरीज की 7वीं उड़ान है। इस सीरीज का आखिरी सैटेलाइट इनसैट-3डीआर 8 सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया था।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ के मुताबिक,10 नवंबर 2023 से इनसैट-3डीएस के वाइब्रेशन टेस्ट शुरू हो गए थे। यह 6-चैनल इमेजर और 19-चैनल साउंडर के जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी देगा। साथ ही सर्च और रेस्क्यू के लिए जमीनी डेटा और मैसेज रिले करेगा।

क्या करेगा इनसैट-3डीएस
2274 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट एक बार चालू होने के बाद अर्थ साइंस, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), मौसम पूर्वानुमान केंद्र और भारतीय राष्ट्रीय केंद्र के तहत विभिन्न विभागों को सेवा प्रदान करेगा। 51.7 मीटर लंबा रॉकेट इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर ले जाएगा। जिनका उपयोग बादल, कोहरे, वर्षा, बर्फ और उसकी गहराई, आग, धुआं, भूमि और समंदरों पर स्टडी के लिए किया जाएगा।

इनसैट सीरीज क्या है
इनसैट या इंडियन नेशनल सैटेलाइट सिस्टम, भारत की कम्यूनिकेशन, टेलीकास्ट, मौसम विज्ञान और सर्च एंड रेस्क्यू की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसरो ने बनाया है। यह जियो स्टेशरी सैटेलाइट्स की सीरिज है। इसकी शुरुआत 1983 में की गई। इनसैट एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा लोकल कम्यूनिकेशन सिस्टम है। सैटेलाइट्स की निगरानी और कंट्रोल कर्नाटक के हासन और मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित मेन कंट्रोल सेंटर्स से किया जाता है। इस सीरिज के अब तक छह सैटेलाइट्स लॉन्च किए जा चुके हैं। आखिरी सैटेलाइट इनसैट-3डीआर है। यह अभी भी काम कर रहा है।

इनसैट-3डीआर
इनसैट सीरीज का आखिरी सैटेलाइट इनसैट-3डीआर था। इसे 2016 को लॉन्च किया गया। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक ऑपरेशनल इनवायरोन्मेंट और साइक्लोन अलर्ट सिस्टम देना है। यह सैटेलाइट अभी पृथ्वी की सतह, समुद्र से किए जाने वाली लॉन्चिंग की निगरानी कर रहा है। यह डेटा टेलीकास्ट सेवाएं भी देता है। डेटा प्रोसेसिंग के लिए फैसिलिटी अहमदाबाद में स्थापित की गई है।

विदेशी एजेंसियों पर निर्भरता कम की
इनसैट-3डीआर से मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिल रही है। यह सैटेलाइट 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से हर 26 मिनट में पृथ्वी की तस्वीरें खींच रहा है। साथ ही रेडिएशन, समुद्री सतह के तापमान, बर्फ की सतह, कोहरे की भी जानकारी देता है। यह जमीन से 70 किमी तक ऊंचाई तक टेंपरेचर नाप रहा है। इसने विदेशी एजेंसियों पर भारत के मौसम विभाग की निर्भरता कम की है।

tranding
tranding
tranding