Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस को 17 व एनसीपी शरद गुट को 10 सीटें मिलीं

मुंबई। महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। महाराष्ट्र की 48 में से 21 सीटों पर शिवसेना (उद्धव गुट), 17 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर एनसीपी शरद गुट अपने उम्मीदवार उतारेगी।

मुंबई में मंगलवार को तीनों दलों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का ऐलान किया गया है। MVA नेताओं के बीच मुंबई साउथ सेंट्रल, भिवंडी, सांगली और सातारा सीट को लेकर भी सहमति बन गई है। इन सीटों पर तीनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी।

शिवसेना (यूबीटी) की दो लिस्ट जारी, 21 नाम फाइनल किए
एमवीए में सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा रहा है। कई बैठक होने के बाद भी पार्टियां यह तय नहीं कर पाईं कि किसके पास कितनी सीट जाएगीं। इसी बीच 27 मार्च को शिवसेना ने 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें मुंबई उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया गया। अमोल को संजय राउत का करीबी बताया जाता है। इसके बाद 3 अप्रैल को 4 और प्रत्याशियों के नाम तय किए थे। अमोल के टिकट का कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले संजय निरुपम ने विरोध किया था। उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस नेताओं को भी नसीहत दी थी। इस सीट से संजय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। ऐसे में कांग्रेस की सीट पर शिवसेना उम्मीदवार के ऐलान पर विरोध हुआ। संजय के विरोध पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया। अब संजय कांग्रेस नेताओं पर घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि संजय राउत ने 6.37 करोड़ का खिचड़ी घोटाला किया है। 1 करोड़ की रिश्वत खाई है।

एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की दो लिस्ट में 7 प्रत्याशी के नाम
30 मार्च को एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी। इसमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का भी नाम था। उन्हें बारामती से टिकट दिया गया है। इसके बाद 7 मार्च को 2 और नाम की लिस्ट जारी की गई थी। सुप्रिया के खिलाफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगी। अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से सुप्रिया और सुनेत्रा ननद-भाभी हैं। बारामती सीट 57 सालों से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार ने 1967 में पहली बार बारामती से विधानसभा चुनाव जीता था। वे 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार जीते।

कांग्रेस ने अब तक 16 कैंडिडेट के नाम तय किए
कांग्रेस महाराष्ट्र में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दूसरी तरफ कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 13 लिस्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें 240 प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। बची हुई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की उम्मीद है।