Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।

वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।

बस चालक ने भी दम तोड़ा
उपचार के दौरान बस चालक गुरमीत सिंह की भी मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

अंधेरा, संकरी रोड और रेलिंग भी नहीं
जहां पर हादसा हुआ है, उस जगह पर काफी अंधेरा है। स्ट्रीट लाइट्स तक बंद पड़ी हैं। यहां रोड भी कम चौड़ी है। वहीं सड़क किनारे खाई होने के बावजूद रेलिंग तक के इंतजाम नहीं है। बताया जा रहा है कि ऐसे में बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।

दोषियों पर होगी कार्रवाईः डिप्टी सीएम शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, घायलों और उनके परिजन से बात हुई है। घायलों ने बताया कि, बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते ड्राइवर को सड़क नजर नहीं आई और बस फिसलकर खाई में जा गरी। डिप्टी सीएम ने कहा कि जांच होने के बाद बाकी बातें स्पष्ट होंगी। उन्होंने कहा कि, फैक्ट्री की ओर से श्रमिकों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे, उनका बीमा था या नहीं इन तमाम चीजों की जांच होगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। एम्स में भर्ती 2 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपए
दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है। अब तक कुल 10 लोगों को रायपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें 6 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

पीएम मोदी ने भी दुख जताया
इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन
हादसे की खबर मिलने के बाद कर्मचारियों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। ऐसे में एक युवक अपने बड़े पिता जी को ढूंढने के लिए रायपुर एम्स पहुंचा। उसने बताया कि बीएल दुबे जो कि केडिया डिस्टलरी में काम करते हैं, उनका पता नहीं चल रहा है। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्का लगा रहे हैं।

घायलों के नाम जिनका एम्स में इलाज चल रहा है

 

tranding
tranding