Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भाजपा अध्यक्ष ने कहा- इंडिया अलायंस बेल पर या जेल में
0 कहा-पीएम मोदी राजनीति को विकासवाद पर ले गए

लोरमी/भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंय को घमंडिया और भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि ये अलायंस या तो जेल में हैं या फिर बेल पर है। नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस सदा-सदा राम और सनातन विरोधी रही है। नड्‌डा ने कहा कि इसी कांग्रेस की सरकार थी। यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह पीएम थे। उन्होंने कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम काल्पनिक है। राम का कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है। नड्‌डा ने सोमवार को मुंगेली के लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण को ठुकरा दिया। इनका साथी स्टालिन सनातन धर्म को डेंगू कहता है, एड्स कहता है और कांग्रेस पार्टी बिल्कुल चुप रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश विरोधी ताकतों को समर्थन देने में मजा आता है।
श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेसी पूछते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनाओगे, लेकिन तिथि नहीं बताओग। आपके आशीर्वाद से मोदी जी ने इस 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कर कांग्रेस को जवाब दे दिया। नासिर हुसैन के राज्यसभा सदस्य बनने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। बाटला एनकाउंटर में आतंकवादियों मारे जाने पर सोनिया गांधी आंसू बहाती हैं। कांग्रेस पार्टी राम विरोधी, देश विरोधी है।

मोदी जी बोलते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वहीं दूसरी ओर घमंडिया अलायंस बोलता है कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडिया अलायंस परिवारवाद का जमावड़ा है। ये सभी परिवार को बचाने में लगी हुई पार्टियां हैं। एक ऐसा जमाना था, जब इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ दो घर मिलते थे। आज पीएम आवास योजना के तहत पूरे देश में 4 करोड़ पक्के घरों का निर्माण हुआ है। आने वाले पांच वर्षों में 3 करोड़ और पक्के घर बनाए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।

श्री नड्डा ने कहा कि पीएम ने तय किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और आपके 6000 रुपए जोड़कर अगले 5 साल तक किसान सम्मान निधि चलती रहेगी। इसी तरह गरीब कल्याण अन्न योजना चलता रहेगा और 3 करोड़ दीदी को हम लखपति दीदी बनाएंगे। पीएम मोदी जी के कारण देश में सीएए लागू हुआ। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के पीड़ित हिंदुओं को नागरिकता मिली। जबकि कांग्रेस ने इतने वर्ष वोट बैंक के तुष्टिकरण के कारण हिंदुओं को नहीं अपनाया। अगड़ा है कि पिछड़ा है, नदी के इस पार का है या उस पार का है, पहाड़ के इस पार का है या मैदान का है, अंदर का है या बाहर का है, भाई को भाई से लड़ाने का काम और वोट बैंक साधने का काम कांग्रेस करती थी। मोदी जी ने राजनीति का तौर-तरीका, चाल-चलन सब बदल दिया। पहले राजनीति होती थी, धर्म के आधार पर, जाति के आधार पर, पहले राजनीति होती थी लोक-लुभावने वादे पर, मोदी जी ने न जात पर, न पात पर, राजनीति को ले गए विकासवाद पर। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को सबसे बढ़िया बनाने का काम अटलजी और मोदी सरकार ने किया, जबकि कांग्रेस की सरकार ने लूटा है, और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। 

25 करोड़ लोगों को मोदी जी गरीबी रेखा से ऊपर लाए
नड्‌डा ने कहा कि, आज एक लाख 75 हजार से ज्यादा गांव ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ गए हैं। यानी डिजीटल भारत, डिजीटल गांव का सशक्तिकरण मिला है। मोदी जी की गरीब कल्याण अन्न योजना में छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। इसके कारण नीति आयोग बोलता है, कि 25 करोड़ लोग जो गरीबी रेखा से नीचे थे, उन्हें मोदी जी ने गरीबी रेखा से ऊपर ला दिया।

मोदी जी, राजनीति को विकासवाद पर ले गए
नड्‌डा ने कहा कि, मोदी जी ने राजनीति का तौर-तरीका, चाल-चलन सब बदल दिया। पहले राजनीति होती थी, धर्म के आधार, जाति के आधार पर, पहले राजनीति होती थी लोक-लुभावने वादे पर, मोदी जी ने न जात पर, न पात पर, राजनीति को ले गए विकासवाद पर।

कांग्रेस हमेशा राम और सनातन विरोधी रही
जेपी नड्‌डा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सदा राम विरोधी और सनातन विरोधी रही है। मैं बताना चाहता हूं कि, कांग्रेस पार्टी की यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह पीएम थे। उन्होंने एफिडेविट दिया था कि राम काल्पनिक हैं। आपके वकील ने कहा था कि केस की तारीख बढ़ा दो, वरना बीजेपी वालों को फायदा मिल जाएगा। कांग्रेस ने राम मंदिर के उद्घाटन के निमंत्रण को ठुकरा दिया। इनका साथी स्टालिन सनातन धर्म को डेंगू कहता है, एड्स कहता है और कांग्रेस पार्टी बिल्कुल चुप रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस को देश विरोधी ताकतों को समर्थन देने में मजा आता है। नासिर हुसैन के राज्यसभा सदस्य बनने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। बाटला एनकाउंटर में आतंकवादियों मारे जाने पर सोनिया गांधी आंसू बहाती हैं। कांग्रेस पार्टी राम विरोधी, देश विरोधी है। इंडिया अलायंस परिवार बचाओ पार्टी, भ्रष्टाचार बचाओ पार्टी है। इन्होंने 2जी घोटाला किया, अगस्ता घोटाला, घोटाला करने में ना अंतरिक्ष छोड़ा, ना आसमान छोड़ा ना धरती छोड़ी और ना पाताल छोड़ा।

बघेल के जमाने में जो आए, उन्होंने अपनी जेबें भरीं
नड्‌डा ने कहा कि, भाजपा सरकार ने किसानों को बोनस का भुगतान किया। आरोप लगाया कि बघेल के जमाने में जो कुछ आए बस पॉकेट में डालो। कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया। बघेल सरकार ने आपको लूटा है। उन्होंने कहा कि 70 लाख 24 हजार बहनों को प्रदेश में महतारी वंदन योजना में दो किस्त मिल चुकी है। तीसरी किस्त देने की तैयारी चल रही है।

छत्तीसगढ़ को हमने 5 नए मेडिकल कॉलेज दिए
नड्‌डा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को हम 5 नए मेडिकल कॉलेज देने में सफल हुए। सरगुजा, कोरबा, राजनांदगांव, कांकेर में मेडिकल कॉलेज खुला। छत्तीसगढ़ को सबले बढ़िया बनाने में अटल जी और मोदी जी का हाथ है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए मोदी ने 435 करोड़ भेजे।एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में आप अंतर नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब सूर्य योजना के तहत घरों पर सौर ऊर्जा आएगी। बिजली मुफ्त मिलेगी। एक्ट्रा बिजली आप पैदा करेंगे, तो आपको उसे बेचने का भी अधिकार होगा।मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है। 3 करोड़ बहनों को मोदी लखपति दीदी बनाकर छोड़ेंगे। छत्तीसगढ़ में 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ देने का काम हमारी प्रदेश सरकार ने किया।

मोदी के नेतृत्व में 5वीं अर्थव्यवस्था बना भारत
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 11वें स्थान से छलांग लगाकर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।आज भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ दिया है। भारत दो साल के अंदर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। नड्‌डा ने कहा कि 10 साल पहले आपके लिए गणेश जी की मूर्ति चाइना बनाता था। राम की मूर्ति चाइना बनाता था। मोदी ने कहा कि इसका उत्पादन भारत में ही करना है। अब हम दुनिया भर के लिए बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जापान को पछाड़कर भारत तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता बन गया है।

मोदी सरकार ने 5 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया
जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस के समय ऐसा था कि, एक गरीब आदमी है, पैर बदलना है, किडनी बदलना है, ये दो लाख मांगते थे तो एक लाख मिलता था। गरीब लोगों को मोदी ने 5 लाख का हेल्थ कवर दिया। मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। अब इस देश में 70 साल से ऊपर के व्यक्ति को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उनका मुफ्त में इलाज होगा। 

देश में 12 करोड़ घरों में शौचालय बने
जेपी नड्‌डा ने कहा कि, आपको जानकर खुशी होगी कि 36 लाख जल जीवन का कनेक्शन छत्तीसगढ़ में दिया गया है। पहले हमारी माताएं-बहने सूरज ढलने का इंतजार करती थीं। घरों में शौचालय नहीं थे। मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता अभियान की घोषणा की और 12 करोड़ घरों में शौचालय बना।

tranding