Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 76.25% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 37.18% मतदान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर 63.23% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 76.25% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 37.18% मतदान हुआ। इसके अलावा आंध्रप्रदेश विधानसभा की 175 सीटों पर 68.20% और ओडि़शा की 28 विधानसभा सीटों पर 64.23% मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़े के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा हो सकता है।

वोटिंग के दौरान 3 लोगों की मौत
चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हुई है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर में वोटिंग से एक दिन पहले टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हाे गई। टीएमसी ने सीपीआई (एम) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया है। दुर्गापुर में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई है। बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुंगेर में ही वोटिंग के दौरान पर्ची नहीं देने के आरोप में कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र के बीड में एक न्यूज चैनल के पत्रकार की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

आंध्र में विधायक-वोटर ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे
आंध्र प्रदेश के गुंटूर से वायएसआर कांग्रेस के विधायक अन्नाबाथुनी शिवकुमार ने एक बूथ पर वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में वोटर ने भी उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद विधायक समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी। शख्स ने विधायक को कतार में नहीं आने पर टोका, जिस पर विवाद हुआ। आंध्र प्रदेश में ही वोटर के साथ दुर्व्यवहार का एक दूसरा मामला सामने आया है। जहीराबाद के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश शेतकर के भाई नागेश शेतकर ने एक वोटर को लात मारी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद वोटर की बाइक गिरा दी गई, जब वो उठाने गया तो उसे शेतकर ने पैर से मारा।

माधवी लता पर डमी ईवीएम का उपयोग करने का आरोप, केस दर्ज
हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता पर डमी ईवीएम से वोटर को भ्रमित करने का आरोप लगा है। हैदराबाद के मंगलहाट पुलिस ने उनके और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में माधवी लता पुलिस स्टेशन पहुंची और कार्यकर्ताओं को छुड़ाकर वापस ले आईं। साथ में डमी ईवीएम भी अपने साथ ले गईं।

एमपी के खरगौन में वीवीपैट मशीन खराब, एक घंटे तक मतदान प्रभावित
मध्य प्रदेश के खरगोन के शहरी क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित बूथ क्रमांक 124 की वीवीपैट मशीन खराब होने से करीब एक घंटा मतदान प्रभावित रहा। मशीन को बदलने के बाद मतदान शुरू हो पाया।

पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष की गाड़ी पर पथराव, दो सुरक्षाकर्मी घायल
पश्चिम बंगाल के वर्धमान में भाजपा नेता दिलीप घोष की गाड़ी पर पथराव हो गया। हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

राज्यवार वोट प्रतिशत
राज्य                   वोट प्रतिशत
आंध्रप्रदेश              68.20
बिहार                   56.12
जम्मू-कश्मीर        37.18
झारखंड                64.30
मध्यप्रदेश             70.42
महाराष्ट्र                53.06
ओड़िशा                64.23
तेलंगाना               61.72
उत्तरप्रदेश              58.02
प. बंगाल              76.25
औसत                  63.23

tranding
tranding
tranding