Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 विधानसभा चुनाव से पहले रतन दुबे को नक्सलियों ने मारा था
0 हिरासत में लिए गए ग्रामीण
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे हत्या मामले में शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम ने नारायणपुर जिले के कौशलनार गांव में छापा मारा। टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर छापा पड़ने की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले एनआईए ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विधानसभा चुनाव से ठीक 3 दिन पहले भाजपा के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए गांव गए थे। बाजार में वे नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया था, जिससे भाजपा नेता की मौत हो गई थी।

ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से किया था वार
झार थाना क्षेत्र में रतन दुबे नुक्कड़ सभा में जनता से वोट मांग रहे थे। इसी दौरान पीछे से ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने उन पर कुल्हाड़ी से वार कर हमला कर दिया। इसके बाद शव के पास भारी संख्या में पर्चे छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले थे। नक्सलियों के हमला करने के बाद वहां मौजूद ग्रामीण भी बाजार स्थल छोड़कर भागने लगे। रतन दुबे पर किए गए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

नक्सलियों ने कहा था-धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासियों का लड़वा रहे थे
पर्चा जारी कर बताया कि, रतन दुबे धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासियों को आपस में लड़वा रहा था। आमदाई खदान का समर्थन और सुरक्षाबलों का कैंप बिठाने में सहयोग कर रहा था। इसलिए पीएलजीए ने उसे मौत की सजा दी है। यह भी लिखा था कि, केदार कश्यप के साथ मिलकर रतन दुबे भाजपा और RSS से आदिवासियों को जोड़ रहा था। पुलिस के लिए सामान सप्लाई, जनता के पैसों का गबन, धर्मांतरण के नाम पर आदिवासियों पर हमले करवाना और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का काम करता था।

फाइल फोटो-