0 नक्सल ऑपरेशन से लौट रही थी डीआरजी की टीम
बीजापुर। बीजापुर जिले में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी के 3 जवान जख्मी हो गए हैं। तीनों को मौके से बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान तोड़का इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। दोपहर में सर्च ऑपरेशन से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तोड़का इलाके में नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट कर रखी थी। वहीं जवान का पैर आईईडी पर आया जिससे जोर का धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में डीआरजी के 3 जवान आ गए। हालांकि, उन्हें मामूली चोट आई है। तीनों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है। आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।