
0 महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
0 आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी
0 मरने वाले व घायल सभी एक ही परिवार के
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले व घायल सभी एक ही परिवार के हैं। सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर ट्रक में आग लगा दी।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी 1 महिला, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में मासूम समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। वहीं इलाज के दौरान एक और घायल की मौत गई।
मृतकों में रेवापुर-सखौली निवासी राजकुमार अगरिया (61 वर्ष), अंजली अगरिया (26 वर्ष), सूरज अगरिया (13 वर्ष), आयुष अगरिया (12 वर्ष) व 6 माह का मासूम शामिल है। वहीं घायलों में विवान (4 वर्ष), दीपिका (10 वर्ष), दुलारी (35 वर्ष), भागिता (26 वर्ष), मनोहर सिंह ड्राइवर (30 वर्ष) व रूपनी (30 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी एम्बुलेंस से सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। सूचना के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाया गया। मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने कंटेनर में लगी आग बुझाई
हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है।
सीएम साय ने मौत पर दुख जताया
सीएम विष्णुदेव साय ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही 6 घायलों को तत्काल इलाज के निर्देश दिए हैं। साय ने लिखा कि ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।