Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0  दिसंबर तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 10 सालों में दोगुनी हो गई है। अर्थव्यवस्था की ये ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक भारत की जीडीपी बीते दशक में 105% बढ़ी है। वर्तमान में भारत की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि 2015 में ये 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी।

आईएमएफ के अनुसार 2025 की तीसरी तिमाही तक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत जापान को पीछे छोड़ कर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। जापान की जीडीपी अभी 4.4 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं वृद्धि की वर्तमान दर बनी रही, तो भारत 2027 की दूसरी तिमाही तक जर्मनी (4.9 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी) को भी पीछे छोड़ देगा।

2032 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
भारत की जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार यही रही, तो हर 1.5 साल में इकोनॉमी में 1 ट्रिलियन डॉलर जुड़ेगा। इससे 2032 तक भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है। कॉमर्स मिनिस्टर पियूष गोयल ने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की 10 साल में जीडीपी दोगुना हुई है। अब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। भारत ने दुनिया के दूसरी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए, चीन (76%), अमेरिका (66%), जर्मनी (44%), फ्रांस (38%) और यूके (28%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

कर्ज के मामले में भारत मजबूत
साइज के हिसाब से शीर्ष दो स्थान पर अमेरिका (30.3 ट्रिलियन डॉलर) और चीन (19.5 ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था है, लेकिन कर्ज के मामले में भारत दोनों देशों से मजबूत स्थिति में है। मार्च 2025 तक अमेरिका का कर्ज 36.22 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं चीन का कर्ज 2.52 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि भारत पर 712 बिलियन डॉलर का कर्ज है।

जीडीपी क्या है?
इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए जीडीपी का इस्तेमाल होता है। ये देश के भीतर एक तय समय में बनाए गए सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को दिखाती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है।

tranding