Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 तीर्थराज अग्रवाल से धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त दायित्व वापस
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आदेश जारी कर दिया है। 
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव के साथ ही बजट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं दूसरे आदेश में राज्य शासन ने तीर्थराज अग्रवाल, भा.प्र.से., उप सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल दायित्व यानी योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में कार्य करेंगे।