Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा-108 माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण ऐतिहासिक सफलता
रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को राजधानी रायपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान ऐलान किया कि सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत आज जगदलपुर में कुल 108 माओवादी कैडर ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़े। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम 6, सीवायपीसीएम 3, पीपीसीएम 18, एसीएम 23 और पार्टी मेंबर 56 शामिल हैं। सरेंडर करने वाले इन माओवादी कैडरों पर सरकार द्वारा घोषित कुल 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान के कारण माओवादी अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरकार उन्हें पुनर्वास की सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है। 31 मार्च 2026 तक राज्य में नक्सलवाद समाप्त करने का हमारा लक्ष्य पूरा होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे नक्सल प्रभावित जिलों में शांति और विकास की दिशा में ऐतिहासिक सफलता बताया है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिलेवार आंकड़े भी साझा किए। जिसके अनुसार बीजापुर से 37, नारायणपुर से 4, बस्तर से 16, कांकेर से 3, सुकमा से 18 और दंतेवाड़ा से 30 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनके पास से सुरक्षा बलों ने कुल 101 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एके-47 राइफल 6, इंसास राइफल 11, कार्बाइन 5, .303 एलएमजी 20, 303 राइफल 25, 12 बोर राइफल 11, 315 बोर राइफल 13 सहित अन्य हथियार शामिल हैं।