Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुवेंदु अधिकारी को ममता की दोनों सीटों भबानीपुर-नंदीग्राम से टिकट 
नई दिल्ली/कोलकाता/तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर दोनों जगहों से टिकट दिया है।

दोनों सीटें बंगाल की राजनीति की दो सबसे चर्चित सीटें हैं, जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती रही है। सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था।

नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा। वहीं भबानीपुर सीट टीएमसी का मजबूत गढ़ मानी जाती है, इसलिए इन दोनों सीटों पर टीएमसी और भाजपा की सियासी लड़ाई बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाली मानी जाती है।

पार्टी ने केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। चंद्रशेखर 2024 लोकसभा चुनाव में केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हार गए थे। पार्टी ने के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं नव्या हरिदास को कोझिकोड नॉर्थ से टिकट दिया गया है। इसके अलावा एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिरापल्ली और वी. मुरलीधरन को काझाकूट्टम से उतारा है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था। केरल में 9 अप्रेल को वोटिंग है और नतीजे 4 मई को आएंगे।

tranding