Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में रहने वाले बघेलखंड के रहवासियों के लिए सौगात के तौर पर रायपुर से रीवा के बीच हवाई सेवा शुरू की जा रही है। 17 मार्च से शुरू होने वाली एलायंस एयर की इस सेवा की पहली फ्लाइट में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा से रायपुर आएंगे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

मध्यप्रदेश का तीसरा शहर बना रीवा
मध्यप्रदेश का रीवा शहर तीसरा शहर है, जहां के लिए छत्तीसगढ़ से हवाई सेवा शुरू की जा रही है. इसके पहले भोपाल और इंदौर के लिए पहले ही हवाई सेवा उपलब्ध है। नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर से रीवा के लिए 3,614 और रीवा से रायपुर के लिए 4,293 किराया तय किया गया है। सीटों की उपलब्धता और डिमांड के अनुसार किराया बढ़-घट सकता है।

उड़ानों का शेड्यूल
एलायंस एयर की ओर से फिलहाल यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन -मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर एयरलाइन इस सेवा में और उड़ानों का समावेश कर सकती है। 

फ्लाइट मार्ग
एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रीवा में रुकेगी और उसके बाद रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह, रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।