Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। मंगलवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर पहुना के पहले केनाल रोड पर भारत माता चौक से कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच करेंगे। लगभग 30 हजार से अधिक कांग्रेसजन घेराव में शामिल होंगे।
मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था प्रदेश में नशे की खेती और करोबार जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित सभी सह-प्रभारी राज्य के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।  

बैज ने कहा कि बीजापुर जिले के छात्रावास मे तीन मासूम बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है। बच्चिया गर्भवती हो गयी है। आश्रम प्रबंधन ने मामले को छुपाने के लिए इन पीडि़त बालिकाओं को आश्रम से निकाल कर घर भेज दिया। जबकि ऐसी घटना की जानकारी मिलने के बाद पाक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत आश्रम प्रबंधन को सबसे पहले पुलिस को सूचना देना था। राज्य मे जबसे भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी आश्रम मे बच्चियां सुरक्षित नहीं हैँ।

बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की राजधानी अपराध का गढ़ बन चुकी है।  कल रात ही राजधानी में ही सरेआम अपराधियो के दो गुट में गैंगवार हुआ, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू चलाया गया। राजधानी के एक ही इन्द्रप्रस्थ नगर में घर में घुसकर चार बदमाशो ने दो भाईयो के उपर में आत्मघाती प्रहार किया। लगातार इस प्रकार की घटनाये हो रही है और पुलिस मौन बनी हुयी है। कमिश्नरेट लागू कर दिया लेकिन कोई भी प्रभाव अपराधियो पर पड़ते हुये नहीं दिख रहा है।