Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त
रायपुर। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है।

जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आईएएस रवि मित्तल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। वर्तमान रवि मित्तल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हैं।