Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुनील सोनी के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, नहीं लगी है रोक 
 
रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में शुक्रवार को फिर एक बार छातिम वृक्ष पर रोक का मुद्दा सदन में गूंजा। भाजपा विधायक सुनील सोनी छातिम वृक्ष को जीवन के लिए खतरनाक बताते हुए इसे हटाने के संबंध में सवाल किया।  

प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य सुनील सोनी ने आवाल एवं पर्यवारण मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि क्या छातिम पेड़ के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसके रोपण पर रोक लगाई है ? क्या रोपित वृक्षों को हटाकर अन्य जगह विस्थापित किया जाना प्रस्तावित है?

इसके जवाब में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि न तो अभी छातिम वृक्षों का रोपण किया जा रहा है और न इस पर अभी रोक लगाई गई है, न ही अभी विभाग की ओर से रोपित वृक्षों को हटाने का कोई प्रस्ताव या कार्ययोजना है। वन विभाग में वर्तमान में अभी ऐसा कोई प्रस्ताव या कार्ययोजना नहीं है।