बलरामपुर। रामानुजगंज इलाके में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाशंकर सिंह मरकाम के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक में सवार तीन युवक घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम बैंक में काम से अपने एक साथी अनिल मरकाम के साथ रामानुजगंज आ रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से संतोषी नगर पिपराही निवासी दो युवक विक्रम और सूरज मंडल बाइक पर आ रहे थे। अंधा मोड़ के पास दोनों बाइक की आपस में जोरदार भिड़त हो गई।
हादसे की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस की मदद सेअस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रामानुजगंज पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।