Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 1 किग्रा चांदी 2.68 लाख, 10 ग्राम सोना 1.58 लाख का हुआ
0 पीएम  ने खरीदारी न करने को कहा था
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज 15 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, एक किलो चांदी 19,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,962 और चांदी 1,18,433 सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख/किलो थी। रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना की सभाओं में पीएम ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी।

पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब संकट आने पर देशहित में लोग सोना दान दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें यह स्वीकार करके विदेशी मुद्रा बचानी होगी।'

tranding