0 निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल
0 अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान
मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी एनएसई इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा।
इंवेस्टर्स को मिलेंगे ज्यादा ऑप्शंस
एनएसई के लॉन्च किए गए ये नए इंडेक्स उन सेक्टर्स को कवर करते हैं, जिन्होंने हाल के सालों में भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इनमें पावर, कैपिटल गुड्स, टेलीकम्युनिकेशंस, कंस्ट्रक्शन, रिटेल, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे मुख्य सेक्टर्स शामिल हैं। इस विस्तार से एसेट मैनेजर्स, इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स और पैसिव इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स को बेंचमार्क के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
एनएसई के 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स
एनएसई के 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पावर, निफ्टी कैपिटल गुड्स, निफ्टी टेलीकम्युनिकेशंस, निफ्टी कंस्ट्रक्शन, निफ्टी कंज्यूमर सर्विसेज, निफ्टी कॉमर्शियल एंड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, निफ्टी रिटेल, निफ्टी हॉस्पिटल्स, निफ्टी एनबीएफसी, निफ्टी हाउसिंग फाइनेंस व निफ्टी इंश्योरेंस शामिल है।