Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सरकार ने 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी
0 इसी महीने पीएफ अकाउंट में आ सकता है पैसा
नई दिल्ली। देश के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ अकाउंट में जमा पैसे पर इस बार भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस ब्याज दर को आज 18 जून को मंजूरी दी है।

खास बात यह है कि ब्याज का यह पैसा इसी महीने आपके खाते में आ सकता है। ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लगातार तीसरे साल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे नौकरीपेशा वर्ग को अपनी बचत पर पहले जितना ही फायदा मिलता रहेगा।

यूपीआई-एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे पीएफ
ईपीएफओ जल्द ही एटीएम और यूपीआई के जरिए फंड निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। ईपीएफओ 3.0 पहल के तहत 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को बिना किसी कागजी कार्रवाई के फंड तुरंत मिल सकेगा। ये सिस्टम लागू होने के बाद पीएफ से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं यूजर फ्रेंडली हो जाएंगी। इसमें ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और कर्मचारी की पसंद के बैंक खाते में सीधे फंड ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ईपीएफओ 2.0 में पहले ही कुछ सुधार हुए थे, लेकिन 3.0 को गेम-चेंजर माना जा रहा है।