Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बस्तरवासियों के लिए खुशखबरी, भानुप्रतापपुर पहुंचे रेलवे के जीएम 
भानुप्रतापपुर। बस्तर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने भानुप्रतापपुर पहुंचकर रेलवे परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रावघाट तक रेल संचालन अब जल्द शुरू होगा। इसके बाद जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि रावघाट रेल परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। केवल कुछ काम शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रावघाट तक रेल संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

रावघाट के बाद जगदलपुर तक रेल लाइन बढ़ाने की तैयारी
महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि रावघाट के बाद अब जगदलपुर तक रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए रेल मंत्रालय पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है। यात्री सुविधाओं को लेकर उन्होंने अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चलने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा चुके हैं, जबकि दो अन्य ट्रेनों में भी जल्द ही डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।