Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अगले 3-4 महीने में बढ़ोतरी हो सकती है

नई दिल्ली। अगले 3 से 4 महीने में मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट प्लान महंगे हो सकते हैं। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मार्केट में अब मुख्य रूप से 3 प्राइवेट और 1 सरकारी यानी बीएसएनएल  कंपनी ही बची हैं, जिससे कंसॉलिडेशन यानी बाजार का सिमट गया है। ऐसे में कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाने का माहौल बन गया है। रिपोर्ट में टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का भी अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार जून तिमाही में देश की तीनों बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों यानी जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के प्रति यूजर होने वाले औसत रेवेन्यू यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू)  में तिमाही-दर-तिमाही (क्यूओक्यू)  आधार पर 1 से 1.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

2जी से 4जी-5जी पर शिफ्ट हो रहे हैं ग्राहक
कंपनियों के एआरपीयू  में सुधार की सबसे बड़ी वजह ग्राहकों का तेजी से 2जी नेटवर्क छोड़कर 4जी और 5जी नेटवर्क पर जाना है। इसके अलावा, पोस्टपेड ग्राहकों की बढ़ती संख्या से भी प्रति यूजर कमाई में बढ़ोतरी हो रही है।

जियो और एयरटेल के बढ़ेंगे ग्राहक
सेंट्रम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के यूजर लगातार बढ़ रहे हैं। जून तिमाही में रिलायंस जियो के करीब 70 लाख नए ग्राहक जोड़ने की उम्मीद है। वहीं भारती एयरटेल के ग्राहकों में लगभग 50 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मुकाबले वोडाफोन-आइडिया केवल 2 लाख ग्राहक ही जोड़ पाएगी।

5जी कवरेज बढ़ने से डेटा का इस्तेमाल बढ़ा
देशभर में 4जी और 5जी नेटवर्क का दायरा बढ़ने के कारण ग्राहकों का डेटा यूसेज लगातार मजबूत बना हुआ है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने देश के 90% से ज्यादा जिलों में अपनी 5जी सर्विस पहुंचा दी है। अब इन कंपनियों का पूरा फोकस अपने नेटवर्क पर ज्यादा से ज्यादा 5जी स्मार्टफोन को जोड़ने पर है। इसके साथ ही दोनों कंपनियां 5जी एफडब्ल्यूए (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, क्योंकि इस बाजार में अभी ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं।

वोडाफोन आइडिया भी बढ़ा रही है दायरा
कमजोर ग्राहक ग्रोथ के बावजूद वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) भी देश में अपना 5जी नेटवर्क बढ़ा रही है। फिलहाल वोडाफोन आइडिया का 5जी नेटवर्क करीब 100 शहरों में पहुंच चुका है और कंपनी इसे तेजी से बढ़ा रही है।

देश में जियो 52.96 करोड़ यूजर के पहले नंबर पर 
देश में इस समय सबसे ज्यादा जियो के 52.96 करोड़ यूजर के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे स्थान पर एयरटेल है, जिसका यूजर बेस 37.61 करोड़ हैं। वोडाफोन-आइडिया 12.92 करोड़ यूजर के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि बीएसएनएल 2.75 करोड़ यूजर के साथ चौथे स्थान पर है।