Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में अगस्त के पहले तीन सप्ताह में अबतक 20,802 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।
शुद्ध निवेश एफपीआई द्वारा बाजार में लगायी गयी राशि और बाजार से निकाली गयी राशि का अंतर होता है।
केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे मुख्य योगदान इक्विटी का रहा। अगस्त में इक्विटी और म्यूचुअल फंड में एफपीआई का निवेश बढ़ा है जबकि डेट और हाइब्रिड उपकरणों में उनका निवेश कम हुआ है।
इक्विटी में एफपीआई का शुद्ध निवेश तीन सप्ताह में 23,544 करोड़ रुपये रहा। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 50 करोड़ रुपये बढ़ा।
इस दौरान, डेट में एफपीआई 226 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 2,566 करोड़ रुपये निकाले।
यह लगातार तीसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल रहे हैं। जुलाई में उन्होंने 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।
इस साल अबतक एफपीआई ने 1,52,040 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इसमें अकेले इक्विटी से उन्होंने 2,30,529 करोड़ रुपये निकाले हैं। डेट और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने शुद्ध निकासी की है।