Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पिछले साल इसी महीने 1.74 लाख करोड़ था; लेकिन जुलाई के मुकाबले कलेक्शन घटा
नई दिल्ली। देश का जीएसटी कलेक्शन अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल यानी अगस्त 2025 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।  मंगलवार 1 सितंबर को ये आंकड़े जारी किए गए।

बढ़त की सबसे बड़ी वजह विदेश से आने वाले सामान पर मिलने वाला टैक्स रहा, जो 29% बढ़कर 62,604 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, देश के भीतर होने वाली खरीदारी और व्यापार से मिलने वाला जीएसटी भी 9.3% बढ़कर 1.37 लाख करोड़ हो गया। हालांकि, महीने-दर-महीने के आधार पर अगस्त का आंकड़ा जुलाई 2026 के 2.11 लाख करोड़ के मुकाबले करीब 11,147 करोड़ कम रहा है।

इकोनॉमी की सेहत दिखाता है जीएसटी कलेक्शन
जीएसटी कलेक्शन यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था कितनी तंदुरुस्त है। जब जीएसटी बढ़ता है, तो इसका मतलब है कि लोग बाजारों में खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। फैक्ट्रियों में सामान तेजी से बन रहा है। व्यापारी भी ईमानदारी से टैक्स चुका रहे हैं।

2017 में लागू हुआ था जीएसटी
सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में जीएसटी लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था।