Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0  कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे देश से विदा होने की घोषणा कर दी। साथ ही 21 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है।

लखनऊ का फैजुल्लागंज 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक-मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर स्थित जोजिला दर्रे में बर्फबारी हुई। यह दर्रा कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी। गुलमर्ग, सोनमर्ग, राजदान टॉप और गुरेज के तुलैल में भी स्नोफॉल हुआ।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल
16 अक्टूबरः दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायलसीमा-आंध्र प्रदेश में 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा में भी तेज बारिश का यलो अलर्ट है। कोंकण गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा।
17 अक्टूबरः तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम, रायलसीमा और पुडुचेरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। रायलसीमा-आंध्र प्रदेश में 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।