Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक, विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने और अयोध्या में राममंदिर के चढ़ावा चोरी की जांच की मांग को लेकर अधिकांश समय विपक्ष के हंगामे और शोरगुल की भेंट चढ़े संसद के मानसून स
राज्य सभा में शाह की उपस्थिति के मुद्दे पर खरगे-नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक
नई दिल्ली। राज्य सभा में बुधवार अपराह्न एक विधायी चर्चा के दौरान सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और सदन के नेता जेपी नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य शोर शराबा करते हुए सदन से बाहर चले गये।
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम विधेयक राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित, लगी संसद की मुहर
नई दिल्ली। राज्यसभा ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम विधेयक 2026 को बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के बहिर्गमन के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया जिससे इस पर संसद की मुहर लग गयी। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है।
लोकसभा ने एफसीआरए संशोधन विधेयक जेपीसी को भेजा
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अनुदान विनियमन संशोधन विधेयक (एफसीआरए), 2026 को दोनों सदनों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के विचार के लिए भेजने का प्रस्ताव बुधवार को विपक्ष के विरोध के बीच पारित कर दिया।
हंगामे के बीच लोक सभा में खान और खनिज संशोधन विधेयक बिना चर्चा के पारित
नई दिल्ली। लोक सभा में बुधवार को हंगामे के बीच बिना चर्चा के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मामले में सदन में चर्चा और गृह मंत्री के जवाब को लेकर सहमत है तथा इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित नहीं की जानी चाहिए।
एनडीए सांसदों ने मार्च निकाल कर विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मार्च निकाला और विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे विद्यार्थियों के प्रदर्शन के मुद्दे पर सदन में चर्चा से बचने के लिए कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा में बाधित रहा प्रश्नकाल
नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल बाधित रहा और छह मिनट के भीतर कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदारों के नाम उजागर करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद
रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है।