Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दोनों पर था 14-14 लाख रुपए का इनाम

बालाघाट। मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीते साल भी पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुठभेड़ में शामिल जवानों की हौंसलाअफजाई की है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ से मिली जानकारी के अनुसार तड़के 3 बजे गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

हमारी पुलिस वीर और सजग हैः सीएम शिवराज
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुठभेड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं पुलिस फोर्स, टास्क फोर्स, बालाघाट पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। कल रात एनकाउंटर में दो नक्सली और मारे हैं। इन पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। हथियारों के साथ सामग्री बरामद हुई है। जवानों का अभिनंदन करता हूं। सवा साल में यह चौथा एनकाउंटर था। इस बीच आठ नक्सली मारे गए, जिन पर 8 करोड़ का इनाम था। हमारी पुलिस की वीरता और सजगता है, जिससे लगातार नक्सलियों का सफाया हो रहा है। हमारा संकल्प विधि के शासन और कानून के राज का ही है। डकैत को पनपने नहीं देंगे। नक्सली फैल नहीं पाएंगे। सिमी के बाद PFI जैसे संगठनों का सफाया कर रहे हैं। अमन-चैन को भंग करने वालों गुंडे-बदमाशों को नहीं छोड़ा जाएगा।

दलम में सक्रिय थीं दोनों महिला नक्सली
सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों के शव भी बरामद हो गए।

दोनों पर था 14-14 लाख रुपए का इनाम
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

मृत महिला नक्सलियों से बरामद हथियार व अन्य सामान।