Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बस्तर में हमलों की है मास्टरमाइंड, इनमें 176 जवानों की हुई थी शहादत
सुकमा। तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ ​​सुजाता (60) को गिरफ्तार किया है। वो हैदराबाद के महबूब नगर में इलाज कराने आई थी। नक्सली सुजाता छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में 100 से अधिक वारदातों में शामिल रही है।

पुलिस ने बताया कि कल्पना उर्फ सुजाता पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में इनाम था। उससे पूछताछ में नक्सलियों से बड़ा इनपुट मिल सकता है। सुजाता ने खुंखार नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दी है। साथ ही कई महिला नक्सली संगठन तैयार किए हैं। हालांकि बस्तर पुलिस ने सुजाता की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। सुजाता ने काफी पहले ही बस्तर छोड़ दिया था। इसके बाद वो तेलंगाना में रह रही ​थी। वह दक्षिण बस्तर डिवीजनल प्रभारी सहित कई पदों पर रही है।

नक्सल संगठन में कई नामों से जानी जाती है सुजाता
नक्सली संगठन में सुजाता के कई प्रचलित नाम हैं। उसे पद्मा, कल्पना, सुजाता, सुजातक्का, झांसीबाई कहा जाता है। बंगाल में उसे मैनीबाई के नाम से भी जाना जाता है। 12वीं तक पढ़ी सुजाता अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, ओडिया, तेलुगु के साथ-साथ गोंडी, हल्बी बोली भी जानती है।

किशनजी के साथ बंगाल से बस्तर आई थी
सुजाता नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ ​​किशनजी की पत्नी है। वो किशनजी के साथ बंगाल से बस्तर आई थी। किशनजी को बंगाल का प्रभार दिए जाने के बाद वह कुछ समय तक बंगाल में ही रही। 2011 में किशनजी के मारे जाने के बाद वो बस्तर आ गई।