Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 टेलीग्राम के जरिए चीनी कंपनी के संपर्क में थे
0 ईडी अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 15 लाख ठगे
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने दिल्ली में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड 81 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट किया था। खुद को ईडी अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 15 लाख ठगे थे।

पीड़ित ने 8 दिसंबर 2024 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने 4 आरोपियों इमरान कुरैशी, असद कुरैशी, देव सागर और जावेद को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी अभिषेक यादव को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक से सभी चीनी कंपनी के लिए काम करते थे। यूपी के झांसी से कंपनी को ऑपरेट कर रहे थे। वहीं से डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं के अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 11 स्मार्टफोन, 6 एटीएम, एक लैपटॉप और कई बैंक खातों की चेकबुक जब्त हुई हैं।

टेलीग्राम के जरिए चीनी कंपनी से संपर्क मे थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित बुजुर्ग को वीडियो कॉल किया। खुद को ED का अधिकारी बताया। पीड़ित को कहा कि उसका मनी लॉड्रिंग से जुड़े मामले में नाम है। अगर वो गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो 15 लाख रुपए दें।इसके बाद पीड़ित से 15 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच में सामने आया था कि सिंडिकेट झांसी से ऑपरेट हो रहा है। आरोपियों ने अनजान लोगों के नाम पर कई सारे बैंक अकाउंट खोल रखे थे। इन्हीं में ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे। मुख्य आरोपी अभिषेक यादव टेलीग्राफ एप के जरिए चीनी कंपनी के संपर्क में था। इसी ने चीनी कंपनी को 100 से ज्यादा बैंक अकाउंट की डिटेल उसे उपलब्ध कराई थी।