Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 निमोरा में एसटीपी, फुंडहर-लाभांडी में दो नई पानी टंकियां 

रायपुर। अपने पहले बजट में मेयर मीनल चौबे ने राजधानी के लिए कुछ नई योजनाओं की घोषणाएं की है। मीनल ने बताया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर जिले में नालंदा परिसर की तर्ज पर युवाओं को अध्ययन की विश्वस्तरीय सुविधाएं सुलभ कराने हेतु 500 सीटर के 2 सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण राशि 2284.56 लाख रूपए के नवीन मद की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए नगर पालिक निगम रायपुर के लिए राज्य शासन द्वारा राशि 9300 लाख रूपए नवीन मद अंतर्गत शामिल किए गए हैं। इस योजना में 18 प्रमुख रोड़ जंक्शन, महादेव घाट पुर्नउद्धार योजना फेस-1, तेलीबांधा चौक के समीप टेक्नों टावर तैयार किए जाएंगे जिसमें युवाओं के शैक्षणिक गतिविधियों के लिए को-वर्किंग स्पेस, ट्रेड और आई.टी. टावर आदि विकसित किए जाएंगे।

अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए राशि 3761 लाख रूपए इस मद के अंतर्गत शामिल किया गया है। गौरवपथ एवं चौड़ीकरण कार्य एवं सी.ए.सी.बी. चौक से पचपेड़ी नाका तक रोड निर्माण राशि 1500 लाख रूपए, छुईया तालाब सौंदर्याकरण के लिए राशि 300 लाख रूपए एवं ठक्कर बाबा वार्ड क्रमांक 17 में दो हजार किलो लीटर क्षमता एवं 25 मीटर स्टेजींग का नया जलागार निर्माण, राइजिंग लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, घरेलू कनेक्शन, पी.एल. सी. स्कोडा ऑटोमेशन कार्य राशि 1961 लाख रूपए का व्यय शामिल है।

महिलाओं के लिए 
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् शहरी गरीबों / महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकण किया जा रहा है। शहरी आजीविका मिशन के तहत् महिला स्व सहायता समूह की दीदीयों को बैंक लिंकेज से जोडक़र आर्थिक सशक्तिकरण किया जायेगा साथ ही साथ उनके कौशाल प्रशिक्षण / उनके द्वारा चुने गए व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण करवाया जायेगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत् अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिभा बनाने के साथ-साथ उनको डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं इनके परिवार के सदस्यों को शासन के अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।

रायपुर शहर की कामकाजी महिलाओं की आवास संबंधी दिक्कतों को दूर करने रायपुर में तीन स्थानों पर कामकाजी महिला-वसति गृह  का निर्माण किया जाएगा।
सार्वजनिक स्थलों विशेषकर बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वच्छ व सुविधायुक्त महिला प्रसाधन गृह का  निर्मित जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन एवं बेबी फीडिंग रूम भी स्थापित होंगे।

सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा विषयक प्रबंधन के तहत सर्विलेंस कैमरे स्थापित होंगे। महिला स्वावलंबन, सुरक्षा व सुविधा विस्तार के लिए बजट में 20 लाख का बजट प्रावधान किया गया है।

महिला स्वावलंबन व रोजगार सृजन गतिविधियों के प्रभावी संचालन राज्य शासन द्वारा राशि रूपए 10 करोड़ प्रदान किया गया है। इस राशि से गारमेंट फैक्टरी का संचालन किया जाएगा एवं स्थानीय महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोडक़र आर्थिक समृद्धि प्रदान की जाएगी।

तृतीय लिंग के समूहों को चिन्हांकित कर उनको/उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें एवं आर्थिक / सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।

युवा वर्ग के लिए
रायपुर में युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल तैयार किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय व राज्य के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवा प्रतिभागियों के लिए नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्व-सुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। युथ हॉस्टल के लिए राशि 15 करोड़ रुपए एवं नालंदा लाईब्रेरी के लिए 22.48 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

नगर निगम में प्ले जोन तैयार किए जाएंगे। खेल गतिविधियों से जुडक़र शहर के सामाजिक सदद्भाव व खेल भावना से आगे बढ़ सकें। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 2.5 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई है।

ऐतिहासिक-सांस्कृतिक प्रयोजन के लिए 
शहर के महादेव घाट के सौंदर्याकरण की योजना तैयार कर इस पर अमल शुरू किया जाएगा। इसके लिए 15 करोड़ का प्रावधानित है। साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण कार्य इस वित्तीय वर्ष में किया जायेगा।

व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन  
 व्यावसायिक गतिविधियां न केवल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां से संचालित औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां निकटवर्ती राज्यों के लिए भी प्रमुख बिजनेस सेंटर के रूप में चिन्हित है। इसे ध्यान में रखते शहर में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, क्रिस्टल आर्केड कॉमर्शियल हब और ट्रेड टॉवर जैसे महत्वपूर्ण बिजनेस हब तैयार किए जाएंगे। युवा उद्यमियों को स्वरोजगार के साथ ही स्टार्ट-अप गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए 219 करोड़ रूपए का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है।

द्विव्यांगजनो के लिए 
समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर सार्थक कार्य योजना तैयार होगी। दिव्यांगता की शुरूआती पहचान के साथ ही साथ आत्म विश्वास से उन्हें आगे बढऩे के अवसर प्रदान करने नगर निगम उत्प्रेरक के तौर पर काम करेगा। रायपुर में सर्व चिकित्सकीय सुविधायुक्त दिव्यांग पार्क दिव्यांग फ्रेंडली भवन व प्रसाधन गृह स्थापित होंगे। इसके लिए वर्तमान बजट में लगभग राशि 10 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

नव रोजगार के लिए 
जोन कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत स्थल चयन कर चौपाटी का निर्माण किया जाएगा। इससे छोटे व्यापारियों/पथ विक्रेताओं को अपने व्यवसाय के लिए उपयुक्त स्थल प्राप्त होगा।
 नवाचारों व स्टार्ट-अप गतिविधियों से युवा कल्याण व रोजगार सृजन कार्यक्रमों से जुडक़र युवाओं के लिए नये कार्य स्थल एवं इनोवेशन सेंटर स्थापित करने इस बजट में राशि रु. 10 करोड़ का प्रावधान है।

तालाबों/उद्यानो के संरक्षण के लिए  
वित्तीय वर्ष में रायपुर के तालाबों के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही जल संचयन व जल अपव्यय रोकने पूरी जिम्मेदारी से प्रयास किए जाएंगे। जलकुम्भी निकास मशीनें क्रय किया जाएगा।  रायपुर के विभिन्न उद्यानों के संधारण व जोरा तालाब, छुईया तालाब, करबला तालाब जैसे जलाशयों के पुनर्विकास के साथ ही रायपुर में पार्क विकसित किए जाएंगे। बजट में इसके लिए राशि लगभग 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

यातायात व्यवस्था के लिए 
यातायात व सुव्यवस्थित आवागमन के लिए नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत अंतर विभागीय सामंजस्य से उद्योग भवन राजेन्द्र नगर, सरोना, तेलीबांधा में फ्लाई ओव्हर का निर्माण किया जाएगा। शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों का पुनर्विकास करने के साथ ही इन्हें व्यवस्थित किया जाएगा। सुदृढ़ करने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे व आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। पार्किंग स्थलों पर स्वचलित पार्किंग की सुविधा होगी। सडक़ों के डामरीकरण व रिक्त स्थलों के कांक्रीटीकरण व वृक्षारोपण के लिए ठोस पहल की जाएगी। बजट में इसके लिए  61 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

हम मुख्य मार्गों और सडक़ों में लगने वाले बाजारों को जन सुविधा का ध्यान रखते हुए व्यवस्थित करेंगे, जिससे शहर सौंदर्यता बढे और यातायात पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।  

जल आवर्धन योजना विस्तार के लिए 
निगम शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इस दिशा में हर घर को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के साथ ही साथ आवश्यकता अनुरूप नये जलागार निर्माण व पुराने कुओं का संरक्षण किया जाएगा। अमृत मिशन योजना में छूटे हुए टंकियों के कमाण्ड एरिया में पैकेज 6 कमाण एरिया अंतर्गत जरवाय, गोगांव कबीर नगर, सरोना, दीनदयाल उपाध्याय नगर अमलीडीह एवं चंगोराभांठा तथा पैकेज 7 के कमाण्ड एरिया में लाभांडी, फुन्हहर सड्डू, गोवा, कोटा, खम्हारडीह, दलदल सीवनी एवं भांठागांव में प्रस्तावित कार्य वं 2017 के सर्वे के आधार पर पीएचई एसओआर 2020 के अनुसार राशि रू. 311.33 करोड़ का तैयार किया गया था। वर्तमान बसाहट एवं आवश्यकतानुसार पुन: सर्व कराकर परियोजना तैयार की जावेगी। चिंगरी नाला महादेव घाट के पास दूषित जल ओव्हरफ्लो होकर नदी में समाहित हो रहा है। जिस पर निरीक्षण उपरांत निर्मित वियर की उचाई बढ़ाने एवं नाला की लाइनिंग कार्य हेतु राशि रू. 18.00 करोड़ प्रस्तावित कर कार्य कराया जावेगा।
26.60 एमएलडी अतिरिक्त एसटीपी का निर्माण निमोरा में राशि रू. 122.24 करोड़ का प्रस्तावित किया गया है, जिससे खारून नदी में कोई भी दूषित जल सम्मिलित ना हो। लाभांडी एवं फुन्डहर में टंकी का निर्माण कार्य, उनके राईजिंग लाईन, डिस्ट्रीब्युशन लाईन एवं घरेलु नल कनेक्शन का कार्य किया जाना है, जिस इसके लिए 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मद से उक्त कार्य कराया जावेगा।
आईएसबीटी, ठक्करबापा वार्ड एवं खमतराई में राशि रूपए 19.61 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण होगा, जिससे कि उन क्षेत्रों में पेयजल परेशानियों को रोका जा सके।