Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मुख्यमंत्री समेत पटेल समाज के 8 मंत्री
0 नए कैबिनेट में 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और 3 महिलाएं
0 कल 16 मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा
गांधीनगर। गुजरात में भाजपा ने महज 3 साल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल दी है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और 3 महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।

खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। सीएम पटेल ने अपनी नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को फिर से गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है। कनुभाई मोहनलाल देसाई को वित्त विभाग और रिवाबा जडेजा को शिक्षा विभाग मिला है।

हर्ष सिंघवी का प्रमोशन, जडेजा की पत्नी भी मंत्री
शुक्रवार को सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। पिछली कैबिनेट में वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है।

भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगा
भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में सीएम बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें सीएम बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार सीएम और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है।