Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

इंटरनेशनल न्यूज़। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Iran ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बयान पर कड़ा जवाब दिया है। तेहरान ने साफ कहा है कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा।

ईरान की सैन्य संस्था Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों और भविष्य के समीकरण अब तेहरान की सेना के नियंत्रण में हैं।

IRGC का सख्त बयान

आईआरजीसी ने कहा,
“युद्ध का अंत हम तय करेंगे। इस क्षेत्र के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब हमारी सेनाओं के हाथ में है। अमेरिकी सेना यह तय नहीं करेगी कि यह युद्ध कब समाप्त होगा।”

इस बयान को अमेरिका को सीधी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप ने क्या कहा था

इससे पहले Donald Trump ने कहा था कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और इसे जल्दी खत्म किया जा सकता है।

मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व का यह सैन्य अभियान “छोटा सा मिशन” साबित हो सकता है।

हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर Iran वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करता है या Strait of Hormuz से गुजरने वाले तेल के प्रवाह को रोकने की कोशिश करता है, तो अमेरिका पहले से भी कहीं ज्यादा बड़े सैन्य हमले कर सकता है।

बढ़ सकता है तनाव

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी से पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है। खासतौर पर तेल आपूर्ति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ रही है।