Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के प्रतिष्ठित आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में इंटेलिजेंस चीफ (एडीजी इंटेलिजेंस) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें जनवरी 2024 में सौंपी गई थी।

केंद्र सरकार द्वारा जारी हालिया आदेश के अनुसार, 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम प्रमुखता से शामिल है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर अब केंद्र में एडीजी रैंक पर उनकी पोस्टिंग हो सकती है।

पहले भी केंद्र में निभाई अहम भूमिका
आईपीएस अमित कुमार पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। राज्य में वे रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिले में एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
उनकी ईमानदार छवि, प्रशासनिक कुशलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनवरी 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य पुलिस में वे भरोसेमंद और प्रभावशाली अधिकारियों में शुमार हैं।