Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 2011 बैच के अफसर सीआईएसएफ में बनेंगे डीआईजी
0 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह अब दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को उनकी प्रतिनियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। वे छत्तीसगढ़ के कई चुनौतीपूर्ण जिलों में कप्तानी कर चुके हैं। विशेष रूप से रायपुर एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को काफी सराहा गया था। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

'निजात' अभियान से बनाई देशभर में पहचान
आईपीएस संतोष सिंह केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने नवाचारों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने नशामुक्ति के लिए शुरू किए गए 'निजात' अभियान की तारीफ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। कोरिया, राजनांदगांव और कोरबा जैसे जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है।