Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ईरान बोला- अमेरिका का प्रस्ताव धोखा है, सीजफायर के लिए 5 शर्तें रखीं
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उसने कहा है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं करेगा।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका ने मध्यस्थ देशों के जरिए जो प्रस्ताव भेजा, वह धोखा है और जमीनी हकीकत से कटा हुआ है और इसका मकसद सिर्फ दबाव बनाना है। ईरान ने कहा है कि युद्ध का अंत तभी होगा जब उसकी शर्तें पूरी होंगी। इसके लिए उसने 5 प्रमुख शर्तें रखी हैं-
1. ईरान के खिलाफ हमलों और टारगेटेड किलिंग्स पर पूरी तरह रोक। 
2. भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की ठोस गारंटी। 
3. युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा। 
4. सभी मोर्चों पर संघर्ष का पूर्ण अंत। 
5. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता। 
ईरान ने यह भी कहा कि जब तक उसकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा। उसका कहना है कि अमेरिका बार-बार अपनी शर्तें बदलता है, जबकि तेहरान अपने रुख पर स्थिर है।

ईरान के इकलौते सबमरीन रिसर्च सेंटर पर हमला: इजराइल  
इजराइली सेना (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने ईरान के एकमात्र सबमरीन रिसर्च सेंटर को निशाना बनाया है। यह हमला ईरान के इस्फहान प्रांत में किया गया। आईडीएफ के मुताबिक, इस हमले से ईरान की नई और एडवांस पनडुब्बियां बनाने की क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही, मौजूदा पनडुब्बी बेड़े के अपग्रेड पर भी असर पड़ा है। इजराइली सेना ने कहा कि यह सेंटर ईरान में सबमरीन डिजाइन, डेवलपमेंट और नेवी के सपोर्ट सिस्टम्स के लिए मुख्य केंद्र था और देश में ऐसा दूसरा कोई संस्थान नहीं है।