Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पीओके में संगठन की मौजूदगी कबूली
0 कहा- पाकिस्तानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मारने की साजिश रच रहे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में संगठन की मौजूदगी कबूल की है। उसने कहा कि जैश का जिहाद भारत के खिलाफ है।

साथ ही उसने पाकिस्तानी अधिकारियों पर पीओके के रावलाकोट में प्रदर्शन कर रहे लोगों और उनके नेताओं को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कश्मीरी के मुताबिक, जैश के हथियारबंद लड़ाके प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं, लेकिन लोगों का खून बहने के बाद संगठन उनके साथ खड़ा हुआ। कश्मीरी ने ये बातें इस्लामाबाद में जम्मू-कश्मीर अवामी पार्टी की ओर से आयोजित एक बैठक में कहीं।

कश्मीरी बोला-पीओके में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं
बैठक में मसूद इलियास कश्मीरी ने कहा कि प्रदर्शन कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी से मतभेद होने के बावजूद हम उनके साथ खड़े हुए हैं। उसने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों ने एक्शन कमेटी के नेताओं और रावलाकोट में बैठे लोगों को मारने का फैसला किया है। उसने कश्मीरी नेताओं सरदार याकूब खान और सरदार मसूद से भी अपील की कि वे जैश के प्रतिनिधियों के साथ रावलाकोट जाएं और प्रदर्शनकारियों से बात करें। कश्मीरी ने भरोसा दिलाया कि उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा।