Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मलबे में लोगों की तलाश जारी, गैस लीक से धमाके की आशंका
हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए हैं। धमाके से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए और दीवारों में दरारें आ गईं।

धमाके के बाद रेस्टोरेंट का एक हिस्सा भी ढह गया। पुलिस और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में गैस लीक होने से धमाके की आशंका जताई गई है।

आसपास की इमारतों को भी नुकसान हुआ
रेस्टोरेंट में धमाका सुबह करीब 8 बजे डोंग दा स्ट्रीट पर बने एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट में हुआ। इस दौरान आसपास की इमारतें भी हिल गईं। कई इमारतों की छतों और दुकानों के शेड भी टूट गए। धमाके के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मी खास उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं। कंक्रीट के भारी टुकड़े हटाने के लिए हाइड्रोलिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। आसपास की कमजोर इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षा के लिए दूसरी जगह पहुंचाया गया है।

सरकार ने जांच के आदेश दिए
हनोई में हुए गैस धमाके के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। उपप्रधानमंत्री फाम जिया तुक ने आदेश जारी किया। सरकार ने पुलिस और हनोई प्रशासन को राहत और बचाव का काम जारी रखने को कहा है। साथ ही, धमाके से क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि वे दोबारा न गिरें। हनोई पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में गैस विस्फोट को इमारत का एक हिस्सा ढहने की वजह माना जा रहा है।