Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा-मैंने वहां जो किया वो कामयाब रहा
0 ट्रम्प ने आरोप लगाया-ईरानी सरकार ने 42,000 बेगुनाहों को मारा
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आप (दुनिया) इससे सहमत हैं, तो मैंने जो किया वह पूरी तरह सफल रहा, क्योंकि हमारी सेना ने उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया।

ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ईरान की सरकार ने वहां विरोध प्रदर्शन करने वाले 42,000 बेगुनाह और निहत्थे लोगों की हत्या की है। यह एक उग्रवादी समूह है, लेकिन हमने उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया है और उनकी अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।

वहीं, अमेरिका पहली बार ईरान के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों की जानकारी दी है।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ट्रम्प के साथ बैठक में ये विकल्प पेश किए। इसमें बताया गया कि अगर ट्रम्प दोबारा हमले का फैसला लेते हैं, तो एक ‘छोटा लेकिन बहुत ताकतवर हमला’ किया जा सकता है।

ट्रम्प बोले- अमेरिका ने ईरानी सेना को पूरी तरह कमजोर कर दिया
ट्रम्प ने एक बार फिर कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आप (दुनिया) इससे सहमत हैं, तो मैंने जो किया वह पूरी तरह सफल रहा, क्योंकि हमारी सेना ने उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया। उनकी अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।

ईरान ने अमेरिका से बातचीत का नया प्लान पाकिस्तान को सौंपा
ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को लेकर अपना नया प्रस्ताव पाकिस्तान को सौंप दिया है। पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि उनका सबसे बड़ा मकसद जंग खत्म करना और लंबे समय तक शांति कायम करना है। ईरान का कहना है कि वह बातचीत के जरिए हालात को बेहतर करना चाहता है और शांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

तेहरान एयरपोर्ट से 58 दिन बाद उड़ानें फिर शुरू
ईरान की राजधानी तेहरान के मुख्य एयरपोर्ट इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फिर से उड़ानें शुरू हो गई हैं। यह एयरपोर्ट करीब 58 दिनों तक बंद था। अब 25 अप्रैल से फ्लाइट्स शुरू की गई हैं। अभी 8 घरेलू एयरलाइंस मिलकर 15 जगहों के लिए उड़ानें चला रही हैं। इनमें मदीना, इस्तांबुल, मस्कट के साथ चीन और रूस जैसी जगहें शामिल हैं। हालांकि अभी उड़ानों की संख्या पहले से काफी कम है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।