Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा समारोह
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मई को विधायक दल की बैठक होगी।

कोलकाता में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 2021 में ही तय किया गया था कि सरकार राइटर्स बिल्डिंग से काम करेगी और अब नए मुख्यमंत्री इस पर अंतिम फैसला लेंगे। इस बीच पीडब्ल्यूडी कर्मचारी राइटर्स बिल्डिंग को नए सचिवालय के रूप में तैयार कर रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले यहां तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे साफ है कि नई सरकार जल्द ही कामकाज शुरू करने वाली है।

सुवेंदु बोले- ममता के इस्तीफे पर गवर्नर फैसला करेंगे
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के इस्तीफे पर फैसला गवर्नर करेंगे। उन्होंने बंगाल में राजनीतिक अहमियत खो दी है।

टीएमसी नेता ने ममता से विधायकों को जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया
इधर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के घर पर विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि मैंने ममता बनर्जी से विधायकों को विधानसभा में जिम्मेदारियां देने का अनुरोध किया है।

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा, अब तक 4 की मौत
बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और टीएमसी के 2-2 कार्यकर्ता हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने टीएमसी के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

बंगाल हिंसा में 200 से ज्यादा एफआईआर, 433 लोग गिरफ्तार
राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं पर पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा कि हमने 200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1100 से ज्यादा लोगों को रोकथाम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह से कोई भी हिंसक घटना नहीं हुई है।