Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कलकत्ता हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द की
0 टीएमसी के 58 विधायक तोड़कर नया गुट बनाया था
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को चीफ व्हिप नियुक्त किया गया था। अदालत ने कहा कि स्पीकर का यह आदेश गलत है। हाईकोर्ट ने स्पीकर को 10 दिन के भीतर दोनों नियुक्तियों पर नए सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया है।
दरअसल, ममता बनर्जी ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया था, लेकिन टीएमसी के 58 विधायकों के समर्थन से ऋतब्रत ने अलग गुट बनाकर इस पद पर दावा किया। इसके बाद 3 जून को स्पीकर ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। इसके खिलाफ शोभनदेव ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

अब आगे क्या होगा, 3 संभावनाएं
शोभनदेव चट्टोपाध्याय: टीएमसी के आधिकारिक फैसले के आधार पर उनकी दावेदारी फिर सामने आएगी।
ऋतब्रत बनर्जी: वे दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग कर सकते हैं। हालांकि, पुराने आदेश के आधार पर उनका पद बरकरार नहीं रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष: उन्हें दोनों पक्षों की दलीलों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विचार करके नया फैसला लेना होगा।