Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इंडिया गठबंधन के साथ रणनीति बनाएंगे, स्टालिन और शरद गुट को भी बुलाएंगे
नई दिल्ली। संसद सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर सांसदों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे।

शुक्रवार को कांग्रेस की मीटिंग में 30 नंवबर से शुरू हो रहे सत्र की तैयारी पर चर्चा हुई। परिसीमन और लोकसभा की 50% सीटें बढ़ाने को लेकर पर कांग्रेस का रुख तय किया गया।
मीटिंग के बाद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार परिसीमन विधेयक वापस लाने की कोशिश कर रही है। शनिवार सुबह 11.30 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के साथ भी बैठक होगी। इसमें स्टालिन और एनसीपी (शरद गुट) को भी बुलाया जाएगा। हालांकि, एनसीपी (शरद गुट) ने बिल का समर्थन देने का ऐलान किया है। 

कांग्रेस की तीन मांगें हैं
0 लोकसभा की वर्तमान संख्या को बरकरार रखा जाए। 
0 लोकसभा में वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए। 
0 अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए।